Ad Code

Sports Question - 4

Important Sports Question
☞. सुप्रसिद्ध रॉयल गोल्फ क्लब, कोलकाता की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर:- 1829 ई.,
☞. फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनल दि फुटबॉल एसोसिएसन) की स्थापना कब हुई?
उत्तर:- 21 मई, 1904 ई. में,
☞. प्रसिद्ध 'गोल्डन बॉल पुरस्कार' किस खेल में प्रदान किया जाता है? 
उत्तर:- फुटबॉल से,
☞. अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स एमच्योर फेडरेशन की स्थापना किस वर्ष की गई? 
उत्तर:- 1912 ई. में,
☞. हिटिंग बिलो द बेल्ट' वाक्यांश किस खेल से प्रयुक्त होता है?
उत्तर:- बॉक्सिंग में,
☞. महिला टेनिस में सबसे कम उम्र में नम्बर एक पर पहुँचने का कीर्तिमान किसने बनाया?
उत्तर:- मार्टिना हिंगिस ने,
☞. यू. एस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन ​स्थल 'कोरोना पार्क' किस शहर में स्थित है? 
उत्तर:- न्यूयॉर्क में,
☞. वह कौन-सा खेल है, जिसमें प्रथम न आने पर भी खिलाड़ी सर्वप्रथम हो सकता है? 
उत्तर:- डिकेथलॉन,
☞. कार्लोस मोया किस देश के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं?
उत्तर:- स्पेन के,
☞. रोजर फेडरर किस देश के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं?
उत्तर:- स्विट्जरलैंड,
☞. टेनिस को बढ़ावा देने के लिए किस भारतीय कम्पनी द्वारा मिशन 2018 प्रारंभ किया गया है? 
उत्तर:- अपोलो टायर्स द्वारा,
☞. कौन-सी अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खेल प्रतियोगिता घास के मैदान में खेली जाती है? 
उत्तर:- विम्बलडन,


                                           इसे भी पढें :- Economics Question


☞. आरती साहा तथा बुला चौधरी का नाम किस खेल स्पर्धा से संबंधित है?
उत्तर:- तैराकी से,
☞. लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन कहाँ स्थित है?
उत्तर:- ग्वालियर में,
☞. सबसे अधिक बार एशियाई खेलों का आयोजन किस शहर में हुआ है?
उत्तर:- बैंकाक में,
☞. राष्ट्रमंडल खेलों का प्रतीक (लोगो) का शुभारम्भ किस वर्ष हुआ था? 
उत्तर:- 1966 ई. में,
☞. 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की डेविड डिक्सन पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
उत्तर:- ट्रेसिया स्मिथ को,
☞. शतरंज का जन्मदाता देश किसे कहा जात है? 
उत्तर:-  भारत,
☞. विश्व कप फुटबॉल के आयोजनों और सर्वोच्च संस्था फीफा  की स्थापना का श्रेय किसे है? 
उत्तर:- जूल्स रिमेट,
☞. कौन-सी अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खेल प्रतियोगिता घास के मैदान पर खेली जाती है? 
उत्तर:-  विम्बलडन,
☞. क्रिकेट में प्रयुक्त गेंद की परिधि होती है? 
उत्तर:- 20.79 सेमी–22.8 सेमी,
☞. वॉलीबॉल, बास्केटबॉल तथा बेसबॉल खेल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या क्रमशः होती है? 
उत्तर:- 6, 5, 9,
☞. हॉकी के शीतकालीन खेल ‘आइस हॉकी’ (Ice Hockey) में प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं? 
उत्तर:- 6,
☞. विम्बलडन जूनियर खिताब जीतने वाला प्रथम भारतीय होने का गौरव किसे प्राप्त है? 
उत्तर:- रामनाथन कृष्णन,
☞. निम्नलिखित में से किस खेल की प्रत्येक पक्ष की टीम में 11 खिलाड़ी नहीं होते हैं? 
उत्तर:- खो-खो,
☞. अन्तर्राष्टीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के सम्बन्ध में चर्चित ‘शारजाह’ किस देश में है? 
उत्तर:- यू. ए. ई., 
☞. भारत के प्रथम टेस्ट क्रिकेट कप्तान थे? 
उत्तर:- सी. के. नायडू,
☞. पोलो के मैदान का आकार होता है? 
उत्तर:- 270 मी × 180 मी,
☞. ‘दद्दा’ के नाम से किसे जाना जाता है? 
उत्तर:- मेजर ध्यानचंद,
☞. क्रिकेट से संबंधित प्रसिद्ध पुस्तक ‘क्रिकेट माई स्टाइल’ के लेखक कौन हैं? 
उत्तर:- कपिल देव,
☞. वह प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी जिन्होनें अपनी आत्म-कथा ‘गोल्डन हैट्रिक’ नाम से लिखी हैं? 
उत्तर:- बलवीर सिंह,
☞. किस ग्रुप के खेलों में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या समान होती है? 
उत्तर:- बेसबॉल एवं खो-खो,
☞. दो बार माउण्ट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली प्रथम महिला पर्वतारोही है? 
उत्तर:- संतोष यादव,
☞. विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउण्ट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाला पर्वतारोही है? 
उत्तर:- तेनजिंग नोर्गे, एडमण्ड हिलेरी,


                                                   इसे भी पढें :- Rajasthan Tricks - 1


☞. ग्रीन पार्क स्टेडियम कहाँ अवस्थित है? 
उत्तर:- कानपुर,
☞. अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाता है? 
उत्तर:- खेलो में गौरव बढ़ाने के महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए,
☞. विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउण्ट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली प्रथम पर्वतारोही है? 
उत्तर:- जुनको ताबई,
☞. मैराथन दौड़ में कितनी दूरी तक दौड़ना होता है? 
उत्तर:- 42.195 किमी, 
☞. प्रथम एशियाई खेल का आयोजन नई दिल्ली स्थित किस स्टेडियम में हुआ था? 
उत्तर:- नेशनल स्टेडियम, 
☞. ‘कार्बिलान कप’ किस खेल से संबंधित है? 
उत्तर:- विश्व महिला टेबिल टेनिस,
☞. अभीजित गुप्ता किस खेल से सम्बन्धित हैं? 
उत्तर:- शतरंज से,
☞. वह प्रथम भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कौन थे जिन्होंने अपने प्रथम टेस्ट मैच में 'सेन्चुरी' बनाई? 
उत्तर:- लाला अमरनाथ,
☞. बैकफुट शॉट एवं क्रीज शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? 
उत्तर:- क्रिकेट,
☞. नीलोत्पलदास किस खेल से सम्बद्ध है? 
उत्तर:- शतरंज (Chees) से,
☞. विश्व कप फुटबॉल 2014 किस दक्षिणी अमरीकी देश में आयोजित किया गया? 
उत्तर:- ब्राजील में,
☞. भारत ने कौन-से राष्ट्रमंडल खेलों का आतिथ्य किया है? 
उत्तर:- 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का,
☞. ईरानी कप किस खेल के विजेताओं को दिया जाता है? 
उत्तर:- क्रिकेट की विजेता टीम को,
☞. इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रथम टूर्नामेण्ट में कितनी टीमों ने भाग लिया? 
उत्तर:- आठ,
☞. वाटर पोलों में एक पक्ष में कितने खिलाड़ी होते हैं? 
उत्तर:- 7,
☞. वह कौन-सा एक देश है, जिसने संयुक्त तौर पर विश्व कप क्रिकेट की मेजबानी की और विश्व कप जीत लिया? 
उत्तर:- श्रीलंका,
☞. क्रिकेट में कौन-सी क्षेत्र रक्षण स्थिति सीमा रेखा के समीपस्थ होती है? 
उत्तर:- थर्डमैन,
☞. बॉस्केटबॉल के खेल में कितने खिलाड़ियों से एक टीम बनती है? 
उत्तर:- 5,
☞. 'ओलम्पिक' शब्द 'ओलम्पस' से आया है, यह किसका नाम है?
उत्तर:- पर्वत का,
☞.  अश्वनी नचप्पा ने अपनी पहचान किस क्षेत्र में बनाई है? 
उत्तर:- खेलकूद प्रतियोगिता,
☞. अंजू बॉबी जॉर्ज किससे सम्बन्धित है? 
उत्तर:- लम्बी कूद से,
☞. राष्ट्रमण्डल (कॉमनवेल्थ) गेम्स 2010 में कहाँ आयोजित हुए थे? 
उत्तर:- दिल्ली में,
☞. ज्योति रंधावा किस खेल से सम्बद्ध है? 
उत्तर:- गोल्फ,
☞. आधुनिक ओलम्पिक खेलों का सर्वप्रथम प्रथम आयोजन कब हुआ था? 
उत्तर:- 1896 ई.में,
☞. महेश भू​पति और सानिया मिर्जा ने मिलकर अपने विरोधियों को हराकर किसमें पहला ग्रैण्ड स्लैम खिताब जीत लिया था? 
उत्तर:- ऑस्ट्रेलियाई ओपन,
☞. मोहन बगान किससे सम्बन्धित है? 
उत्तर:- सॉकर (फुटबॉल),
☞. आधुनिक ओलम्पिक खेलों की शुरुआत किस सदी के अन्त में हुई? 
उत्तर:- 19वीं,
☞. वेसलीन टेपोलेव, जो हाल ही में विश्व चैम्पियन बना है, किस खेल से सम्बद्ध है? 
उत्तर:- शतरंज,
☞. 'बंकर' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? 
उत्तर:- गोल्फ,
☞. वह महिला टेनिस खिलाड़ी जिसने महिला चैम्पियनशिप उपाधियों की सर्वाधिक संख्या का रिकॉर्ड बनाया है, वह कौन है? 
उत्तर:- स्टेफी ग्राफ,
☞. ​'सुमनबाला' किस खेल से सम्बन्धित है? 
उत्तर:- महिला हॉकी,


                                             इसे भी पढें :- Computer Question


☞. 'रणजी ट्रॉफी' और 'आगा खाँ कप' किससे सम्बन्धित है? 
उत्तर:- क्रिकेट और हॉकी,
☞. 'वेलिंगटन ट्रॉफी' किस खेल सम्बन्धित है? 
उत्तर:- नौकादौड़ से,
☞. 'रोलॉन इन' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? 
उत्तर:- हॉकी,
☞. 'गैम्बिट' पद किस खेल से सम्बद्ध है? 
उत्तर:- शतरंज,
☞. कौन-सी जोड़ी एक खेल के दो अलग नामों की है? 
उत्तर:- बिलियर्ड्स-स्नूकर,
☞. आगा खान कप किससे सम्बद्ध है? 
उत्तर:- हॉकी से,
☞. 'क्रिस एवर्ट' किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? 
उत्तर:- टेनिस,
☞. किस प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी ने क्रिकेट टेस्ट में दो देशों का प्रतिनिधित्व किया है? 
उत्तर:- कैप्लर वैसेल्स,
☞. ओलम्पिक खेलों में भारत ने हॉकी का स्वर्ण पदक अन्तिम बार कब जीता? 
उत्तर:- 1980 ई. में,
☞. वर्ष का प्रथम ग्रैण्ड स्लैम टेनिस टूर्नामेण्ट कौन-सा होता है? 
उत्तर:- ऑस्टेलियन ओपन,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu