Ad Code

Indian Polity Question - 5

Important Indian Polity Question
☞. मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई?
उत्तर:- अक्टूबर 1946,
☞. संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला? 
उत्तर:- 9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946,
☞. देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई? 
उत्तर:- 31 अक्टूबर 1947,
☞. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया?
उत्तर:- सच्चिदानन्द सिन्हा,
☞. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था? 
उत्तर:-  डॉ. राजेन्द्र प्रसाद,
☞. संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य  उद्देश्य प्रस्ताव  था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?
उत्तर:- जवाहर लाल नेहरू,
☞. भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चुनाव किया गया था?
उत्तर:- संविधान सभा द्वारा,
☞. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है? 
उत्तर:- जनता,
☞. भारत के प्रथम सिख प्रधानमंत्री कौन है? 
उत्तर:- मनमोहन सिंह,
☞. प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन है?
उत्तर:- मोरारजी देसाई,
☞. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है? 
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी  आत्मा  की आख्या प्रदान की गयी है? 
उत्तर:- प्रस्तावना,
☞. केरल का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? 
उत्तर:- एर्नाकुलम,
☞. राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है? 
उत्तर:- विधानसभा के निर्वाचित सदस्य,
☞. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गयी है? 
उत्तर:- 545,


  इसे भी पढें :- EXAME AND INTERVIEW TIPS


☞. हरियाणा राज्य कब बना था? 
उत्तर:- 1 नवम्बर, 1966,
☞. दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता? 
उत्तर:- संसद के सत्र के दौरान, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक,
☞. संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे?
उत्तर:- श्यामा प्रसाद मुखर्जी,
☞. भारत के संपरीक्षा और लेखा प्रणालियों का प्रधान कौन होता है? 
उत्तर:- भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक,
☞. लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है? 
उत्तर:- लोकसभा के सदस्य,
☞. कौन उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी?
उत्तर:- सुचेता कृपलानी,
☞. प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी?
उत्तर:- 1874,
☞. भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन रहे है? 
उत्तर:- सरदार वल्लभ भाई पटेल,
☞. सबसे लम्बी अवधि तक एक ही विभाग का कार्यभार संभालने वाले केन्द्रीय मंत्री कौन थे? 
उत्तर:- राजकुमारी अमृत कौर,
☞. दादरा एवं नगर हवेली किस न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है? 
उत्तर:- मुम्बई उच्च न्यायालय,
☞. मूल संविधान में राज्यों को कितने प्रवर्गों में रखा गया?
उत्तर:- 4,
☞. लोकसभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार को कितने वर्ष से कम नहीं होना चाहिए? 
उत्तर:- 25 वर्ष,
☞. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ? 
उत्तर:- 26 जनवरी, 1950,
☞. पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई?
उत्तर:- 26 अक्टूबर, 1962,
☞. डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है? 
उत्तर:- जम्मू और कश्मीर,
☞. भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है?
उत्तर:- एक,
☞. भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली? 
उत्तर:- 21 जुलाई 1947,
☞. भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है? 
उत्तर:- 22,
☞. केन्द्र और राज्य के बीच धन के बँटवारे के सम्बन्ध में कौन राय देता है? 
उत्तर:- वित्त आयोग,
☞. किस तरह से भारतीय नागरिकता प्राप्त की जा सकती है? 
उत्तर:- जन्म, वंशानुगत, पंजीकरण,


  इसे भी पढें :- Math  Formula & Tricks


☞. भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया है?
उत्तर:- लोकतांत्रिक गणतंत्र,
☞. मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है? 
उत्तर:- प्रधानमंत्री,
☞. जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था? 
उत्तर:- जे. बी. कृपलानी,
☞. मूल संविधान में राज्यों की संख्या कितनी थी? 
उत्तर:- 27,
☞. 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में किन शब्दों को नहीं जोड़ा गया? 
उत्तर:- गुटनिरपेक्ष,
☞. किस राज्य के विधान परिषद की सदस्य संख्या सबसे कम है?
उत्तर:- जम्मू-कश्मीर,
☞. भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गयी है?
उत्तर:- ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली,
☞. भारत की संसदीय प्रणाली पर किस देश के संविधान का स्पष्ट प्रभाव है? 
उत्तर:- ब्रिटेन,
☞. राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है? 
उत्तर:- आयरलैण्ड,
☞. भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है? 
उत्तर:- दक्षिण अफ़्रीका,
☞. भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया 28वाँ राज्य कौन-सा है? 
उत्तर:- झारखण्ड,
☞. हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्ज़ा कब प्रदान किया गया? 
उत्तर:- 1971 में,
☞. किस वर्ष गांधी जयंती के दिन केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की स्थापना की गयी? 
उत्तर:- 1985,
☞. विधान परिषद को समाप्त करने वाला आखिरी राज्य कौन है?
उत्तर:- तमिलनाडु,
☞. लोकसभा का सचिवालय किसकी देख-रेख में कार्य करता है?
उत्तर:- संसदीय मामले के मंत्री,
☞. विधान परिषद का सदस्य होने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए? 
उत्तर:- 30 वर्ष,
☞. राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है। यह किसका कथन है? 
उत्तर:- सरोजिनी नायडू,
☞. देश के किस राज्य में सर्वप्रथम गैर-कांग्रेसी सरकार गठित हुई? 
उत्तर:- 1957, केरल,
☞. किस राज्य की विधान परिषद की सदस्य संख्या सर्वाधिक है?
उत्तर:- उत्तर प्रदेश,
☞. प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है? 
उत्तर:- प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति,
☞. भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था कहाँ से ली गयी है? 
उत्तर:- भारत शासन अधिनियम 1935 से,
☞. किस वर्ष सिक्किम को राज्य का दर्जा दिया गया था?
उत्तर:- 1975 में,
☞. जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर:- नीलम संजीव रेड्डी,
☞. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? 
उत्तर:- लोकसभा का अध्यक्ष,
☞. दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है? 
उत्तर:- सदन के अध्यक्ष,
☞. 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी? 
उत्तर:- महात्मा गाँधी,
☞. संसद पर होने वाले ख़र्चों पर किसका नियंत्रण रहता है? 
उत्तर:- नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक,
☞. राज्यसभा की पहली महिला महासचिव कौन है? 
उत्तर:- वी.एस.रमा देवी,
☞. संसद का कोई सदस्य अपने अध्यक्ष की पूर्वानुमति लिये बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्थान रिक्त घोषित कर दिया जाता है? 
उत्तर:- 60 दिन,
☞. पांडिचेरी को किस वर्ष भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया?
उत्तर:- 1962,
☞. भारत का संविधान भारत को किस प्रकार वर्णित करता है? 
उत्तर:- राज्यों का संघ,
☞. वह कौन सी सभा है, जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है? 
उत्तर:- राज्य सभा,


 जि.के. ट्रिक्स के लिये इस Android एप्स को डाउनलोड करे :- GK Tricks - 1


☞. पूरे देश को कितने क्षेत्रीय परिषदों में बाँटा गया है? 
उत्तर:- 5,
☞. क्या पंचायतों को कर लगाने का अधिकार है? 
उत्तर:- हाँ,
☞. जवाहरलाल नेहरू के निधन के पश्चात किसने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया? 
उत्तर:- गुलज़ारीलाल नन्दा
☞. राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस ज़िले से हुई?
उत्तर:- नागौर,
☞. किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया? 
उत्तर:- कैबिनेट मिशन योजना,
☞. संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे? 
उत्तर:- 208,
☞. पहली लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:- गणो वासुदेव मावलंकर, एम अनंतशयनम आयंगर,
☞. प्रथम लोकसभा का गठन कब हुआ था?
उत्तर:- 6 मई 1952,
☞. भारत के प्रधानमंत्री को कौन नियुक्त करता है? 
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग लेता है? 
उत्तर:- लोकसभा, राज्यसभा तथा विधानसभा के सदस्य,
☞. लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक कब होती है? 
उत्तर:- संसद सत्र शुरू होने पर,
☞. कौन-सा अधिकार केवल राज्यसभा को प्राप्त है? 
उत्तर:- नवीन अखिल भारतीय सेवाओं को शुरू करने का अनुमोदन करना,
☞. राष्ट्रपति की मुत्यु होने या इस्तीफा देने पर राष्ट्रपति के कार्यालय का कार्यभार का पालन उपराष्ट्रपति कब तक करेंगे? 
उत्तर:- अधिकतम छ: महीने की अवधि तक,
☞. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में क्या लिखा है? 
उत्तर:- हम भारत के लोग अपनी संविधान सभा में इस संविधान को अपनाते हैं, अधिनियमित करते हैं और इसे स्वयं को प्रदान करते है,


  इसे डाउनलोड करे :- Study Materials


☞. बिक्री कर कौन लगाता है? 
उत्तर:- राज्य सरकार,
☞. भारत के सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमाण्डर कौन होता है? 
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. किसी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल के रूप में किसको मान्यता दी जाती है?  
उत्तर:- यदि उसे चार या अधिक राज्यों में राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दी गई हो,
☞. संविधान के किस अनुच्छेद में संसद को संविधान में संशोधन करने का अधिकार प्रदान किया गया है?
उत्तर:- अनुच्छेद 368,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu