Ad Code

Indian Polity Question - 4

☞. दो राज्यों के लिए संयुक्त उच्च न्यायालय स्थापित करने का अधिकार किसको प्रदान किया गया है?
उत्तर:- संसद को, 
☞. लोकहित के मुकदमे की पुन:स्थापना में उच्चतम न्यायालय के किस न्यायाधीश ने निर्णायक भूमिका का निर्वहन किया? 
उत्तर:- न्यायमूर्ति पी.एन. भगवती ने, 
☞. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला कौन थी? 
उत्तर:- लीला सेठ, 
☞. संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? 
उत्तर:- राष्ट्रपति के द्वारा, 
☞. किस आयोग का सचिव राष्ट्रीय विकास परिषद् के सचिव के रूप में कार्य करता है? 
उत्तर:- योजना आयोग, 
☞. कौन-सा आयोग केंद्र एवं राज्यों के मध्य करों के वितरण के सिद्धांतों को निर्धारित करता है? 
उत्तर:- वित्त आयोग, 
☞. किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है, जबकि वह एक राज्य की राजकीय भाषा है? 
उत्तर:- अंग्रेजी, 
☞. किसने कहा,  राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करनेवाली चिड़िया के समतुल्य है? 
उत्तर:- सरोजिनी नायडू ने, 
☞. किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधान सभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता है? 
उत्तर:- राज्यपाल की अनुमति के बिना,
☞. उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश कौन थी? 
उत्तर:- अन्ना चंडी,
☞. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? 
उत्तर:- राष्ट्र पति,
☞. सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश कौन बनी थी? 
उत्तर:- फातिमा बीबी,
☞. कौनसे न्यायाधीश सर्वाधिक अवधि तक रहे? 
उत्तर:- वाई वी चंद्रचूड,
☞. सर्वोच्च न्यायालय के सबसे पहले मुख्य न्यायाधीश कौन थे? 
उत्तर:- हीरा लाल जे कनिया,
☞. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था?
उत्तर:- डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को,
☞. प्रारूप समिति ( संविधान ) का अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
उत्तर:- डॉ. भीमराव अम्बेडकर को,
☞. भारत का संविधान भारत को किस रूप में वर्णित करता है?
उत्तर:- राज्यों के संघ के रूप में,


   इसे भी पढें :- History Question


☞. भारतीय संविधान के अनुसार  राजनीतिक शक्ति  का आधार क्या है?
उत्तर:- भारत की जनता,
☞. भारत का संविधान भारत के लिए किस प्रकार की सरकार की व्यवस्था करता है?
उत्तर:- संसदीय,
☞. भारतीय गणराज्य का संवैधानिक अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों की रक्षा कौन करता है?
उत्तर:- सर्वोच्च न्यायालय,
☞. मरुभूमि विकास कार्यक्रम किस वर्ष शुरू किया गया?
उत्तर:- 1977-78,
☞. जवाहर रोजगार योजना किस वर्ष शुरू की गई?
उत्तर:- 1989,
☞. राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कार्यक्रम कब शुरू हुआ?
उत्तर:- 2006,
☞. संविधान की आत्मा किसे कहा गया है?
उत्तर:- प्रस्तावना को,
☞. भारतीय संविधान में संसदात्मक शासन प्रणाली, एकल नागरिकता एवं विधि निर्माण प्रक्रिया किस देश से ली गई है? 
उत्तर:- ब्रिटेन,
☞. भारतीय संविधान में नीति निर्देशक तत्व किस देश से लिए गए है? 
उत्तर:- आयरलैंड,
☞. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार किस देश से लिए गए है? 
उत्तर:- अमेरिका,
☞. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस देश से ली गई है? 
उत्तर:- दक्षिण अफ्रीका,
☞. भारतीय संविधान में आपातकाल के प्रवत्र्तन के दौरान राष्ट्रपति को मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियां किस देश से ली गई है? 
उत्तर:- जर्मनी,
☞. लोक सभा तथा राज्य सभा की संयुक्त बैठक कब होती है? 
उत्तर:- संसद का सत्र शुरू होने पर,
☞. किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए? 
उत्तर:- मोती लाल नेहरू,
☞. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था? 
उत्तर:- 1936,
☞. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की? 
उत्तर:- जवाहर लाल नेहरू,
☞. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा,जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी? 
उत्तर:- क्रिप्स योजना,
☞. राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फ़िल्म अभिनेत्री कौन थी? 
उत्तर:- नरगिस दत्त,
☞. संविधान संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है?
उत्तर:- 5,
☞. कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे? 
उत्तर:- 389,
☞. संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ? 
उत्तर:- जुलाई 1946,


    इसे भी पढें :- Mock Test Question


☞. किसी क्षेत्र को  अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र  घोषित करने का अधिकार किसे है? 
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया?
उत्तर:- जवाहरलाल नेहरू,
☞. भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय है? 
उत्तर:- 24,
☞. पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी? 
उत्तर:- 299,
☞. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि नेभाग नहीं लिया था? 
उत्तर:- हैदराबाद,
☞. भारतीय संविधान में किस अधिनियम के ढांचे  को स्वीकार किया गया है? 
उत्तर:- भारत शासन अधिनियम 1935,
☞. राष्ट्रपति चुनाव संबंधी मामले किसके पास भेजे जाते है?
उत्तर:- उच्चतम न्यायालय,
☞. प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था? 
उत्तर:- जी. वी. मावलंकर,
☞. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया? 
उत्तर:- 20 जुलाई, 1951,
☞. संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया? 
उत्तर:- 1955,
☞. प्रधानमंत्री बनने की न्यूनतम आयु है? 
उत्तर:- 25 वर्ष,
☞. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?
उत्तर:- सितम्बर 1946,
☞. राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा कौन करता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारतीय संविधान के अनुसार भारत का राष्ट्रपति राज्य का क्या होता है?
उत्तर:- राज्य का संवैधानिक अध्यक्ष,
☞. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?
उत्तर:- अप्रत्यक्ष रूप से,
☞. राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदकों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर:- 50-50,
☞. भारत में किसके चुनाव में अनुपातिक प्रतिनिधित्व चुनाव प्रणाली अपनाई जाती है?
उत्तर:- राष्ट्रपति के चुनाव में,
☞. भारत के राष्ट्रपति की मर्जी तक किसी राज्य में अपने पद पर कौन रह सकता है?
उत्तर:- राज्यपाल,
☞. राष्ट्रपति किस सूची के विषय पर अध्यादेश जारी कर सकता है?
उत्तर:- संघ व समवर्ती सूची पर,
☞. जब किसी विधेयक को संसद में प्रस्तुत किया जाता है तो किसकी अनुमति के बाद वह अधिनियम बन जाता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति की अनुमति के बाद,
☞. भारत के उपराष्ट्रपति की तुलना किस देश के उपराष्ट्रपति से की जा सकती है?
उत्तर:- संयुक्त राज्य अमेरिका,
☞. राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर:- उपराष्ट्रपति,
☞. राज्यसभा की बैठकों का सभापति कौन होता है?
उत्तर:- उपराष्ट्रपति,
☞. उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?
उत्तर:- अप्रत्यक्ष रूप से,
☞. उपराष्ट्रपति के चुनाव हेतु कौन-सा प्रणाली अपनाई जाती है?
उत्तर:- एकल संक्रमणीय प्रणाली,


            इसे भी पढें :- English


☞. उपराष्ट्रपति को पद व गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है?
उत्तर:- संसद के दोनों सदन,
☞. उपराष्ट्रपति अपना त्याग पत्र किसे देता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति को,
☞. उपराष्ट्रपति अपने मत का प्रयोग कब करता है?
उत्तर:- मतों के बराबर रहने की स्थिति में,
☞. कार्यकाल समाप्त होने से पहले उपराष्ट्रपति को हटाने का अधिकार किसको है?
उत्तर:- संसद को,
☞. किस सदन में उपराष्ट्रपति को पदच्युत करने का प्रस्ताव रखा जाता है?
उत्तर:- राज्यसभा में,
☞. भारत में लगातार दो बार उपराष्ट्रपति कौन रहा था?
उत्तर:- सर्वपल्ली राधाकृष्णन,
☞. उपराष्ट्रपति के चुनाव में उम्मीदवार के नामाकंन के लिए निर्वाचक मंडल में कम से कम कितने अनुमोदन आवश्यक है?
उत्तर:- 20,
☞. उपराष्ट्रपति के चुनाव संबंधी विवाद को कौन देखता है?
उत्तर:- सर्वोच्च न्यायालय,
☞. उपराष्ट्रपति को किसका समान वेतन मिलता है?
उत्तर:- लोकसभा अध्यक्ष के समान,
☞. संविधान के किस अनुच्छेद में उपराष्ट्रपति का वर्णन है?
उत्तर:- अनुच्छेद-63 में,
☞. ग्राम पंचायत का निर्वाचन कराना किस पर निर्भर करता है?
उत्तर:- राज्य सरकार पर,
☞. राज्य में 'राष्ट्रपति शासन' से तात्पर्य राज्य में किसके शासन से है?
उत्तर:- राज्य के राज्यपाल के,
☞. राष्ट्रपति राज्यों में किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति शासन आरोपित करता है?
उत्तर:- अनुच्छेद 356,
☞. राज्य सभा का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर:- भारत का उपराष्ट्रपति,
☞. भारतीय संविधान किसको हटाने की व्यवस्था प्रदान नहीं करता है?
उत्तर:- राज्यपाल,
☞. कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व भारत के राष्ट्रपति को उनके पद से कौन हटा सकता है?
उत्तर:- संसद द्वारा महाभियोग लगाकर,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu