Ad Code

Important Indian Polity Question - 3

Important Indian Polity Question
☞. संसद के तीन सत्र कौन-कौन से होते है?
उत्तर:- बजट सत्र, मानसूनसत्र,शीतकालीन सत,
☞. भारतीय संविधान में संसदात्मक शासन प्रणाली, एकल नागरिकता एवं विधि 
     निर्माण प्रक्रिया किस देश से ली गई है?
उत्तर:- ब्रिटेन,
☞. भारतीय संविधान में नीति निर्देशक तत्व किस देश से लिए गए है?
उत्तर:- आयरलैंड,
☞. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार किस देश से लिए गए है? 
उत्तर:- अमेरिका,
☞. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस देश से ली गई है? 
उत्तर:- दक्षिण अफ्रीका,
☞. भारतीय संविधान में आपातकाल के प्रवत्र्तन के दौरान राष्ट्रपति को मौलिक 
     अधिकार संबंधी शक्तियां किस देश से ली गई है?
उत्तर:- जर्मनी,
☞. राज्यपाल पद ग्रहण करने से पूर्व किसके समक्ष शपथ लेता है?
उत्तर:- उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अथवा वरष्ठितम न्यायाधीश,
☞. भारतीयों को वर्ष 1947 में सार्वभौम सत्ता सौंपने की योजना क्या कहलाती है? 
उत्तर:- माउंटबेटन योजना,
☞. प्रारूप समिति ने संविधान का प्रारूप तैयार करके कब संविधान सभा के 
     अध्यक्ष को सौंपा? 
उत्तर:- 8 फरवरी, 1948 को,
☞. किस देश का संविधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद-21 में विर्णत विधि 
      द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का विदेशी स्रोत है? 
उत्तर:- जापान का संविधान,
☞. 56वां संविधान संशोधन के तहत किस ​केन्द्रशासित राज्य को राज्य का
      दर्जा प्रदान किया गया?
उत्तर:- गोवा,
☞. किस अनुच्छेद में लोक नियोजन के विषय में अवसर की समता प्रदान की गई है? 
उत्तर:- अनु. 16,
☞. बेगार पर निषेध तथा स्त्रियों के क्रय-विक्रय पर रोक कौन-सा मौलिक 
     अधिकार लगाता है? 
उत्तर:- शोषण के विरुद्ध अधिकार, 


  इसे भी पढें :- Top 200 Indian Polity & Constitution Question Answers


☞. किस समिति की रिपोर्ट पर मौलिक कर्तव्य को 42वें संविधान संशोधन
      द्वारा संविधान में शामिल किया गया है? 
उत्तर:- स्वर्ण सिंह समिति, 
☞. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च
      सत्ता किसमें निहित है? 
उत्तर:- भारत का जनता में, 
☞. कौन शीर्ष अधिकारी अपने पद पर रहते हुए किए किसी कार्य के लिए न्यायालय 
     के प्रति उत्तरदायी नहीं है? 
उत्तर:- राष्ट्रपति, 
☞. राजदूतों, राजनयिक प्रतिनिधियों तथा वाणिज्यिक दूतों की नियुक्ति कौन करता है? 
उत्तर:- राष्ट्रपति, 
☞. अब तक सर्वाधि​क व्यक्ति जो बतौर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं, किस राज्य से 
     संबद्ध थे? 
उत्तर:- आंध्र प्रदेश,            
☞. जब राष्ट्रपति द्वारा वित्तीय आपात की उद्घोषणा की जाती है, तब संसद द्वारा
      इसका अनुमोदन कितने दिनों के अंतर्गत किया जाना चाहिए? 
उत्तर:- 2 माह के अन्तर्गत, 
☞. किस वर्ष से पूर्व उपराष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति के पश्चात् पेंशन का प्रावधान नहीं था? 
उत्तर:- 1997 ई. से पूर्व, 
☞. वी.वी. गिरि को राष्ट्रपति पद के निर्वाचन में भाग लेने के लिए किस पद से
      त्यागपत्र देना पड़ा था? 
उत्तर:- उपराष्ट्रपति के पद से, 
☞. किसके निधन के पश्चात् गुलजारी लाल नंदा को पहली बार प्रधानमंत्री नियुक्त
     किया गया था? 
उत्तर:- जवाहरलाल नेहरू के, 
☞. महान्यायवादी के पद पर नियुक्ति के​ लिए उस व्यक्ति को किस न्यायालय के
      न्यायाधीश होने की योग्यता होनी चाहिए? 
उत्तर:- उच्चतम न्यायालय के, 
☞. राज्यसभा के कितने सदस्य राज्यों तथा संघ क्षेत्रों के विधानसभा सदस्यों द्वारा
      निर्वाचित हो सकते है? 
उत्तर:- 238, 
☞. अवित्तीय अथवा साधारण विधेयकों को राज्यसभा किने समय तक रोक सकती है? 
उत्तर:- 6 मास तक, 
☞. जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था? 
उत्तर:- जे. बी. कृपलानी,
☞. 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में किन शब्दों को नहीं जोड़ा गया? 
उत्तर:- गुटनिरपेक्ष,
☞. किस राज्य के विधान परिषद की सदस्य संख्या सबसे कम है? 
उत्तर:- जम्मू-कश्मीर,
☞. भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गयी है? 
उत्तर:- ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली,
☞. भारत की संसदीय प्रणाली पर किस देश के संविधान का स्पष्ट प्रभाव है? 
उत्तर:- ब्रिटेन,
☞. राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है? 
उत्तर:- आयरलैण्ड,
☞. भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रियाकिस देश के संविधान से प्रभावित है? 
उत्तर:- दक्षिण अफ़्रीका,
☞. भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया 28वाँ राज्य कौन-सा है?
उत्तर:- झारखण्ड,
☞. हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्ज़ा कबप्रदान किया गया? 
उत्तर:- 1971 में,
☞. पहला संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना? 
उत्तर:- 1951,
☞. राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए? 
उत्तर:- कोई सीमा नहीं,
☞. किस वर्ष गांधी जयंती के दिन केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की स्थापना की गयी? 
उत्तर:- 1985,
☞. लोकसभा का सचिवालय किसकी देख-रेख में कार्य करता है? 
उत्तर:- संसदीय मामले के मंत्री,
☞. राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है।  यह किसका कथन है? 
उत्तर:- सरोजिनी नायडू,
☞. देश के किस राज्य में सर्वप्रथम गैर-कांग्रेसी सरकार गठित हुई? 
उत्तर:- 1957,केरल,
☞. किस राज्य की विधान परिषद की सदस्य संख्या सर्वाधिक है? 
उत्तर:- उत्तर प्रदेश,
☞. प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है?
उत्तर:- प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति,
☞. भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था कहाँ से ली गयी है? 
उत्तर:- भारत शासन अधिनियम 1935 से,
☞. किस वर्ष सिक्किम को राज्य का दर्जा दिया गया था? 
उत्तर:- 1975 में,


   इसे भी पढें :- Physics & Chemistry Question


☞. जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे? 
उत्तर:- नीलम संजीव रेड्डी,
☞. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? 
उत्तर:- लोकसभा का अध्यक्ष,
☞. दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है? 
उत्तर:- सदन के अध्यक्ष,
☞. 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी? 
उत्तर:- महात्मा गाँधी,
☞. राज्यसभा की पहली महिला महासचिव कौन है? 
उत्तर:- वी.एस.रमा देवी,
☞. वह कौन सी सभा है, जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है? 
उत्तर:- राज्य सभा,
☞. किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठनकिया गया? 
उत्तर:- कैबिनेट मिशन योजना,
☞. संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे? 
उत्तर:- 208,
☞. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया? 
उत्तर:- मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था,
☞. भारत की कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति ,
☞. भारत के राष्ट्रपति की तुलना किस देश के सम्राट से की जा सकती है?
उत्तर:- ब्रिटेन के सम्राट से,
☞. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ किसमें निहित होती है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारतीय संविधान के अनुसार भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारत की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर:- 35 वर्ष,
☞. राष्ट्रपति का चुनाव किस पद्धति द्वारा होता है?
उत्तर:- समानुपातिक प्रतिनिधित्व एंव एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा,
☞. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कौन संचालित करता है?
उत्तर:- निर्वाचन आयोग,
☞. राष्ट्रपति के चुनाव संबंधी मामले कहाँ भेजे जाते है?
उत्तर:- उच्चतम् न्यायालय में,
☞. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव किनते वर्षों के लिए होता है?
उत्तर:- 5 वर्ष,
☞. राष्ट्रपति को उनके पद से कैसे हटाया जा सकता है?
उत्तर:- संसद द्वारा महाभियोग चलाकर,
☞. राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है?
उत्तर:- संविधान का अतिक्रमण करने पर,
☞. राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है?
उत्तर:- अमेरिका से,
☞. भारत के राष्ट्रपति को पद एवं गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
उत्तर:- भारत का मुख्य न्यायाधीश,
☞. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश के समक्ष शपथ ग्रहण करता है?
उत्तर:- अनुच्छेद-60,
☞. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है?
उत्तर:- उपराष्ट्रपति को,
☞. राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसे देता है?
उत्तर:- लोकसभाध्यक्ष को,
☞. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस राज्य के थे?
उत्तर:- बिहार से,
☞. भारत के किस राष्ट्रपति की मृत्यु कार्यकाल खत्म होने से पहले हुई?
उत्तर:- डॉ. जाकिर हुसैन,
☞. भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं करता है?
उत्तर:- उपराष्ट्रपति की,
☞. वित्त बिल के लिए किसकी स्वीकृति आवश्यक है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,


 जि.के. ट्रिक्स के लिये इस Android एप्स को डाउनलोड करे :- GK Tricks - 2


☞. लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति कुल कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है?
उत्तर:- 14,
☞. भारत के राष्ट्रपति को कौन सलाह देता है?
उत्तर:- संघीय मंत्रीपरिषद,
☞. कौन-सा व्यक्ति कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रहा?
उत्तर:- एम. हिदायतुल्ला,
☞. किस विधेयक को राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए नहीं लौटाता है?
उत्तर:- धन विधेयक को,
☞. युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण की स्थिति में आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध  की घोषण कौन कर सकता है?

उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. किसी व्यक्ति को दोषी पाये जाने पर कौन उसे क्षमादान दे सकता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारत के राष्ट्रपति ने किस मामले में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था?
उत्तर:- भारतीय डाकघर अधिनियम,
☞. भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की अनुप्स्थिति में कार्यभार कौन ग्रहण करेगा?
उत्तर:- सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश,
☞. अध्यादेश जारी करने का अधिकार राष्ट्रपति का कौन-सा अधिकार है?
उत्तर:- विधायी अधिकार,
☞. भारत का राष्ट्रपति किसके द्वारा चुना जाता है?
उत्तर:- सांसदों व विधानसभा सदस्यों द्वारा,
☞. कौन-से राष्ट्रपति दो बार राष्ट्रपति चुने गए?
उत्तर:- डॉ. राजेंद्र प्रसाद,
☞. किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने का अधिकार किसको है?
उत्तर:- राष्ट्रपति को,
☞. भारत का संवैधानिक अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का चुनाव कैसे हुआ?
उत्तर:- संविधान सभा द्वारा,
☞. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन किसने समय के लिए रह सकता है?
उत्तर:- 3 वर्ष,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu